Close Menu
Swadesh News UKSwadesh News UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • देश
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धर्म
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
  • सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
  • विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
  • रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
  • देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
  • उत्तराखंड में सूखा और वन्यजीव संकट: बारिश-बर्फबारी की कमी से फसलें चौपट, काश्तकारों की रोजी-रोटी पर खतरा
  • रुद्रप्रयाग में फर्जी डॉक्टर आया पुलिस की गिरफ्त में
  • यात्रा में अव्यवस्था पर सख्त DM प्रतीक जैन: अराजकता फैलाने वालों पर गुंडा एक्ट, धर्म की आड़ में कानून तोड़ने नहीं देंगे
  • राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सीमा क्षेत्र परियोजनाओं को गति देने के निर्देश, छारछुम सेतु शीघ्र पूर्ण होगा : जिलाधिकारी
  • एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म
Friday, February 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Swadesh News UKSwadesh News UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • देश
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धर्म
  • क्राइम
Swadesh News UKSwadesh News UK
Home » धामी सरकार ने हेली संचालन के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने हेली संचालन के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की

swadeshnewsukBy swadeshnewsukJune 21, 2025Updated:July 3, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

 

रविवार को उत्तराखंड के केदारनाथ चार धाम यात्रा मार्ग के गौरीकुंड में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 तीर्थ यात्री, पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी। सीएम धामी के इस आदेश के बाद लग रहा था कि कई दिनों तक हेली सेवा पर रोक रहेगी और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हेलिकॉप्टर कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केवल दो दिन बंद रहने के बाद मंगलवार से चार धाम के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ सोनिका ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से चारों धामों के लिए हेली सेवा पुनः संचालित की जाएगी। हेलिकॉप्टर संचालन के दौरान डीजीसीए के हर एक नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने और विजिबिलिटी के आधार पर ही हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएगी। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी हेली ऑपरेटर को डीजीसीए से तय मानकों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। खासकर केदारनाथ धाम में संचालित होने वाले हेलिकॉप्टर के लिए हिमालयी क्षेत्र में उड़ान के अनुभव भी पायलट को ही प्राथमिकता देने को कहा गया है। साथ ही उड़ान के दौरान मौसम की सटीक जानकारी अनिवार्य रूप से लेकर ही उड़ान भरी जाएगी। उन्होंने बताया कि हेली ऑपरेटर टाइम स्लॉट के तहत ही हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन करेंगे। यदि कोई हेली आपरेटर नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 15 जून को केदारनाथ धाम क्षेत्र में हुई हेलिकाप्टर दुर्घटना के बाद चारधाम के लिए हेली सेवा के संचालन को बंद कर दिया गया था। उत्तराखंड में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।उत्तराखंड में लगातार हुए हेलिकॉप्टर कैश के बाद प्रदेश की धामी सरकार सख्त एसओपी बनाने जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने का निर्णय लिया गया है। गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे। यह समिति हेलीकॉप्टर हादसों पर गहन अध्ययन अध्ययन करेगी। इसके बाद 15 अगस्त तक एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी। इस 10 सदस्य समिति में शासन स्तर के अधिकारियों समेत कई विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। जिसमें आपदा प्रबंध, डीजीसीए महानिदेशक, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो,मौसम विभाग, हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक शामिल है। डीजीसीए और युकडा की ओर से नामित हेली सेवा ऑपरेटर और पायलट को इसमें सदस्य नामित किया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट के तौर पर सभी बिंदुओं का गहन अध्ययन करेंगे।यह समिति हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करेंगी। साथ ही भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन,उपकरण और प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव देगी। इसके अलावा समिति पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन और मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत करने पर भी अपनी राय देगी। इसके साथ ही प्रदेश में हवाई यातायात प्रबंधन को कैसे बेहतर किया जा सके, इस संबंध में भी सुझाव दिया जाएगा। ऐसे तमाम पहलुओं का अध्ययन कर यह समिति 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
swadeshnewsuk

Related Posts

विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

January 31, 2026
Read More

रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

January 28, 2026
Read More

देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया

January 26, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म

January 14, 202610

नगर निगम भूमि घोटाले के गुनहगार मास्टरमाइंड को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा सरकार: जनसंघर्ष मोर्चा 

September 2, 20258

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20258

सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित कांवड़ मेला संपादन हेतु दुरुस्त करें तैयारीः मुख्य सचिव।

June 23, 20258
Don't Miss
दुनिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

February 3, 2026 दुनिया

स्पिरिचुअल जोन, आयुर्वेद एम्स और भराड़ीसैंण में मंदिर अवसंरचनात्मक निर्माण को प्राथमिकता में लेने के…

Read More

सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर

January 31, 2026

विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

January 31, 2026

रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Weather

Swadesh News UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: Email Us: swadeshnewsuk@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

February 3, 2026

सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर

January 31, 2026

विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

January 31, 2026
Most Popular

एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म

January 14, 202610

नगर निगम भूमि घोटाले के गुनहगार मास्टरमाइंड को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा सरकार: जनसंघर्ष मोर्चा 

September 2, 20258

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20258
© 2026 Swadesh News UK. All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.