बागेश्वर: उत्तराखंड में धामी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य करते हुए लगातार भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। बागेश्वर में भी कुछ एक इसी तरह की घटना सामने आई है जहां बागेश्वर में रिटायर्ड कर्नल एवं वर्तमान में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत अधिकारी कर्नल डॉ. एसडीओपी शुक्ला, को सतर्कता टीम (विजिलेंस) ने शुक्ला को विजिलेंस की टीम ने 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई एक पूर्व उपनल कर्मचारी कैलाश पंत की शिकायत पर की। पंत ने आरोप लगाया था कि कर्नल शुक्ला उनके सेवा विस्तार के लिए ₹90,000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे, हालांकि बाद में यह रकम ₹50,000 पर तय हुई थी। अधिकारी के इस आचरण से परेशान होकर पंत ने विजिलेंस से संपर्क किया था।
टीम ने एक सुनियोजित जाल बिछाया, जिसके तहत बागेश्वर स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में कर्नल शुक्ला को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। यह मामला उस समय सामने आया जब कैलाश पंत, जो उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में अनुबंधित रूप से कार्यरत थे, को अपने 11 महीने के सेवा विस्तार के लिए कर्नल शुक्ला द्वारा ₹50,000 की मांग का सामना करना पड़ा।
प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद, विजिलेंस के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देशन में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सफलतापूर्वक कर्नल शुक्ला को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।यह भी जानकारी में आया है कि भ्रष्टाचारी कर्नल शुक्ला मध्यप्रदेश का मूल निवासी है।
विजिलेंस ने कर्नल शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने इस सफल अभियान के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की जानकारी के लिए विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।उत्तराखंड में रिश्वत लेने के चलते अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार!
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैस के लिए लंबी कतारें: सिलेंडर कम, भीड़ ज्यादा: कोटाबाग में गैस को लेकर हंगामा
- रुड़की में खाकी का खौफ खत्म, सोशल मीडिया पर खुलेआम खनन का ‘शो-ऑफ’, क्या सो रहा है प्रशासन?…
- रुड़की के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
- पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद
- कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
- विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
- देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
Tuesday, March 24

