Author: swadeshnewsuk

स्मार्ट सिटी अंतर्गत 66 बस स्टॉप पर लगी 66×5 हाईटेक डिजीटल डिवाइस में से यदि एक भी डाउन; समझो HP कम्पनी का पेमेंट भी गॉन डीएम के निश्चय अनुरूप 05 वर्ष में प्रथम बार, प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट। देहरादून 28 मई, 2025(सू.वि.) स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किए जाए। मा0 सीएम की…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए व ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व ऑपरेशन में घायल हुए नागरिकों के प्रति सद्भावना व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आगामी एक जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिंद रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भागीदारी करेंगे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उक्त जानकारी प्रेस से साझा…

Read More

नई टिहरी में रामभक्तों ने रामलीला के लिए पिरूल का बनाया ” कालीन ” ! नई टिहरी में ” नवयुवक श्री रामकृष्ण लीला समिति 1952, टिहरी (पंजी.) ” द्वारा टिहरी की 1952 की ऐतिहासिक रामलीला को 2025 में पुनः आरंभ किया गया। कल भीषण बारिश और तूफान के बाद दिन तक यह मैदान ” दरिया ” था किंतु राम-भक्तों के जज्बे ने हर तंत्र का प्रयोग कर रामलीला मैदान सूखा दिया। समिति ने जंगलों से पिरूल काटकर, गीले मैदान पर ” कालीन ” की तरह बिछा दिया और असंभव सी रामलीला को संभव कर दिया। जानदार मंचन – शानदार तकनीक…

Read More

बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध चल रही प्लाटिंग मेंमसूरी रोड के पुरकुल गांव में विक्रम सिंह, द्वारा लगभग 40 से 50 बिघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे एमडीडीए की टीम ने रोकते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में मसूरी रोड के पास, पुरकुल गांव में राज सेठी द्वारा लगभग 100 बिघा भूमि को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी, जहां भी प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया। कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट तथा…

Read More

उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम, देहरादून चैप्टर ने सार्वजनिक प्रशासन और शासन में डिजिटल अनुप्रयोग पर एक कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उभरती प्रौद्योगिकियों और शासन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था। मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कुमार तनेजा, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी ने कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्य वक्ता विनोद तनेजा ने अपने संबोधन में इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला कि आज के दौर में किस प्रकार सूचना प्रौद्योगिकी को सार्वजनिक प्रशासन और शासकीय कार्यों में एकीकृत किया जा रहा है । उन्होंने इसकी बढ़ती…

Read More

सेना के शौर्य पर सम्मान की बजाय अपमान के बिगड़े बोल को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ जाना स्वाभाविक है। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर ब्योमिका सिंह के संबंध में क्रमशः मंत्री विजय शाह और सपा महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा की गई टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद और कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बड़ा प्रश्न है कि क्या धर्म और जाति के नाम पर वोट के लिए सेना और सेना से जुड़ी बेटियों के सम्मान को चोट पहुंचाई जाना उचित है? चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष वाणी का संयम अपेक्षित है। भारतीय राजनीति में बिगड़े बोल, असंयमित…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को जारी कर दिया । इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा। वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले वर्ष…

Read More

“दो दिवसीय बैम्बू नर्सरी डेवलपमेंट एण्ड मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम चंपावत में आयोजित” उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट), देहरादून के द्वारा चम्पावत में महिला उद्यमियों के लिए आयोजित दो दिवसीय बैम्बू नर्सरी डेवलपमेंट एण्ड मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम वनलेख स्थित वन विभाग की नर्सरी में नर्सरी को विकसित करने और प्रबंधन करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो0 दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकाॅस्ट ने अपने संदेश में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सरी विकसित करने और उसके प्रबंधन की बारिकियों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि यूकाॅस्ट भविष्य में…

Read More

ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई शुरू, छह को किया गया सील ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष महोदय व सचिव महोदय के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की पांच टीमों ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में छह अनाधिकृत निर्माणों को सील किया है।ऋषिकेश में अनाधिकृत निर्माणों पर प्राधिकरण ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर गत दिनों ऋषिकेश क्षेत्र के अभियंता के अतिरिक्त सीलिंग हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था। उक्त टीमों ने अनाधिकृत निर्माणों की…

Read More

मुकुल देव ने 1996 में अपनी पहली फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनकी जोड़ी सुष्मिता सेन के साथ थी। इस फिल्म का गाना ‘जादू भरी आंखों वाली सुनो’ उस दौर में खूब पसंद किया गया, और मुकुल की स्मार्ट पर्सनैलिटी ने उन्हें तुरंत फैंस का चहेता बना दिया। वह हिम्मतवाला, यमला पगला दीवाना, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जय हो, भाग जॉनी जैसी फिल्मों में काम किया । उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कुछ समय से बीमार थे और हाल ही…

Read More