देहरादून: पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने की भारत की तीनों सेना की संयुक्त कार्रवाई पर देश भर में लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस सर्जिकल ऑपरेशन ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और देश भर में एकजुटता की लहर दौड़ा दी। लोगों द्वारा सेना की इस कार्रवाई को दिल खोलकर सराहा जा रहा है। आतंकियों के हमले से देश वासियों पर जो जख्म बने थे, रात की सैन्य कार्रवाई ने उस पर मरहम लगाने का काम किया है। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह-संयोजक एवम प्रवक्ता पैनिलिस्ट उत्तराखण्ड सीए राजेश्वर पैन्यूली ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा-ये देश के लिए गर्व का पल है।
उन्होंने कहा, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। कहा कि भारत पूरे विश्व को शांति का संदेश देता आया है। परंतु आतंकवाद का बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिसने भी हमारी संप्रभुता को ललकारा है, हमने उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा
देश के जांबाज सैनिकों ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए आपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। जहां-जहां से आतंक जन्म लेता था और पनपता था, उस कोख को ही बर्बाद किया है। हमारी सेनाओं को दिल से धन्यवाद और सलाम।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कूड़ा निस्तारण ग्राउंड का विरोध तेज, जल स्रोत प्रदूषण और गंदगी को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश
- हल्द्वानी में रसूखदार की दबंगई, महिला चौकी इंचार्ज से अभद्रता
- देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी
- भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग
- बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
- “गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट: मुख्य सचिव ने जारी किए बड़े निर्देश”
- पीएम दौरे से पहले गणेश गोदियाल का हमला, गिनाए 10 मुद्दे, बोले– पीएम दें जवाब….
- शिक्षा क्षेत्र में बड़ा विजन: मुख्यमंत्री ने मॉडल कॉलेज और साइंस सिटी परियोजनाओं को दी रफ्तार
- मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: ‘श्रमिक सेवा’ ऐप लॉन्च, 8005 श्रमिकों को ₹17 करोड़ DBT से ट्रांसफर, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष फोकस
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ADB के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार
Wednesday, June 24

