शासकीय आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री पर सख्त रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
धराली आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान तथा उनके पुनर्वास, राहत और आजीविका की व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है इस संबंध में सचिव राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर स्वदेशी अभियान चलाया जाए। सरकारी खरीद में स्वदेशी उत्पादों और उपकरणों को प्राथमिकता दी जाए साथ ही सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में स्थानीय उत्पादों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किया जाए। हमारी सरकार ने अपने दृष्टि पत्र में जनता से किए गए अनेक वादों को बीते 4 वर्षों में पूरा किया है। गतिमान कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

