थलीसैंण क्षेत्र में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर पंचायत द्वारा बस्ती और कॉलेज के बीच बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण ग्राउंड का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत बिना जनसहमति के मनमाने तरीके से कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर कूड़ा निस्तारण ग्राउंड बनाया जा रहा है, उसके ठीक सामने प्राकृतिक जल स्रोत मौजूद है। ऐसे में कूड़े से निकलने वाले अपशिष्ट और गंदगी से…
Author: Swadeshnewsuk Editor
हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को ठीक करना दिन प्रतिदिन चुनौती होता जा रहा है। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है जहां एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग कर रही महिला चौकी इंचार्ज से बदसलूकी और अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार की गाड़ी से काली फिल्म हटाने पर उसने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की गई है । इसके बाद महिला चौकी इंचार्ज ने कार स्वामी लवजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि तत्काल लवजीत सिंह निवासी लालकुआं के खिलाफ मुकदमा…
देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में बाधा डालने के विरोध में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में सम्मिलित हुआ। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नारी सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर उत्तराखंड की महिलाएं पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं।मुख्यमंत्री धामी बोले की इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के दोहरे और विरोधाभासी रवैये को भी उजागर किया। संसद में समर्थन न देकर महिलाओं के अधिकारों को रोकने…
भीमताल में हुई घटना के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद स्थानीय व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लोगों ने आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने की मांग की।इसके बाद आक्रोशित लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने भीमताल थाने का घेराव किया। थाने के बाहर हुई जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का…
उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के साजिशकर्ता मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ इस मामले में दर्ज मुकदमो में उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा और न्यायमूर्ती आलोक महरा की खण्डपीठ में हुई। मामले के अनुसार मलिक को राजकीय भूमि को खुर्द बुर्द करने के का आरोप होने के साथ साथ मामले में सरकारी काम में व्यवधान करने के आरोप है। मलिक सहित अन्य के खिलाफ बनभूलपुरा दंगे के समय चार मुकदमे दर्ज…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो।मुख्य सचिव ने बुधवार को ग्रीष्मकाल में हीट वेव की तैयारियों को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्यालय के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव संबंधी व्यवहारिक जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। राज्य में बढ़ते तापमान एवं…
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से जुड़े 10 अहम मुद्दों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकित भंडारी हत्याकांड, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शराब और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता के ये सवाल प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचेंगे और उन पर जवाब भी मिलेगा।
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, नैनीताल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर छात्रों को संबोधित करने के साथ ही संस्थान के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 मॉडल कॉलेजों के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, आधुनिक आईटी…
कैंप कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में ₹17 करोड़ से अधिक राशि का DBT के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेंटर जैसे तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को योगा एवं वेलनेस क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण संबंधी विभागों के मध्य बैठक हुई। बैठक के दौरान एडीबी द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों के चल रहे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई।इस अवसर पर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागों द्वारा अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने एडीबी के अधिकारियों से प्रदेश में कौशल विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर बनाया जाए। इसमें युवाओं के कौशल विकास के साथ…
