जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान प्रभावितों से भेंट कर उन्हें 5-5 लाख के सहायता राशि चेक प्रदान किए और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है।

प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए साथ ही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए।

अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक श्री भूपाल राम टम्टा जी भी उपस्थित रहे।


