राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने वाले National Disaster Response Force, India, SDRF Uttarakhand Police, Uttarakhand Police एवं ITBP के कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना अथक परिश्रम किया है।

जब भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करता हूं तो राहत कर्मियों के जज्बे को देखकर यह विश्वास हो जाता है कि हम प्रत्येक चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

आपदा की घड़ी में उत्तराखंड को संबल प्रदान करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी का हृदय से आभार।

हमारी सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं माननीय विधायक Prem Chand Aggarwal जी, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी, कृष्ण गिरी महाराज जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


