मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) में एक बार फिर संशोधन को मंजूरी दी गई है। इस संशोधन से अब नेपाल, भूटान और तिब्बत मूल के नागरिकों के साथ उत्तराखंड के नागरिकों के विवाह पंजीकरण में आ रही बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी, गौरतलब है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू की थी। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, और live-in संबंधों से जुड़े नियम एक समान किए गए थे। लेकिन विदेशी मूल के नागरिकों से विवाह के मामलों में आधार कार्ड की शर्त से कई जोड़ों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब नेपाली और भूटानी नागरिकों को विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की जगह नागरिक प्रमाण पत्र या भारत में 182 दिन से अधिक निवास का प्रमाण देना होगा। वहीं, तिब्बती मूल के नागरिकों को विदेशी पंजीकरण अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा…..पहले इन देशों के नागरिकों के पास आधार कार्ड न होने के कारण विवाह पंजीकरण में गंभीर दिक्कतें आ रही थीं। कई विवाह आवेदन महीनों तक लंबित रह जाते थे या निरस्त हो जाते थे। अब संशोधन के बाद यह प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन जाएगी……सरकार का कहना है कि यह बदलाव UCC लागू होने के बाद सामने आई व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया गया है। कैबिनेट ने इस निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी
- भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग
- बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
- “गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट: मुख्य सचिव ने जारी किए बड़े निर्देश”
- पीएम दौरे से पहले गणेश गोदियाल का हमला, गिनाए 10 मुद्दे, बोले– पीएम दें जवाब….
- शिक्षा क्षेत्र में बड़ा विजन: मुख्यमंत्री ने मॉडल कॉलेज और साइंस सिटी परियोजनाओं को दी रफ्तार
- मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: ‘श्रमिक सेवा’ ऐप लॉन्च, 8005 श्रमिकों को ₹17 करोड़ DBT से ट्रांसफर, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष फोकस
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ADB के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार
- CM राहत कोष पर गंभीर आरोप, वितरण में पारदर्शिता पर उठे सवाल
- “दून बुक फेस्टिवल में मुख्यमंत्री का संदेश: उपहार में दें पुस्तक और पौधे, ज्ञान व प्रकृति दोनों को बढ़ावा”
Saturday, May 9

