पशुपतिनाथ मंदिर, खटीमा में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व झनकइयाँ स्थित वन शक्ति मंदिर में भी दर्शन किए।

उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यहाँ के प्रत्येक मंदिर और धाम में लोक आस्था के दर्शन होते हैं।

इन पवित्र स्थलों के संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्प और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत है।


