टनकपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में ₹36.30 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का लोकार्पण किया।


ये परियोजनाएं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी। कार्यक्रम में किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता का सहृदय आभार।


आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास महिलाओं को ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित करना है।


इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।


कार्यक्रम में माननीय दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी जी, जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत जी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया जी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।.


