Author: Swadeshnewsuk Editor

उत्तराखंड में इस सीजन में अभी तक न के बराबर बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है।  बेतालघाट क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से मटर, आलू, प्याज़, हरी सब्जी की फसल में न तो उचित बढ़वार हो पाई और न ही फलन हुआ, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों को सूखे खेतों में फसल बचाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। एक तरफ सूखा काश्तकारों के लिए मुसीबत बना हुआ है, तो वही दूसरी तरफ जंगली जानवरों के आतंक से भी…

Read More

रुद्रप्रयाग जिले के नगरसू क्षेत्र में अपने आपको डॉक्टर बताकर लोगों का कर रहा था गोपनीय तरीके से एल्ट्रासाउंड। चौकी घोलतीर पुलिस एसआई जयवीर सिंह रावत एंव एसआई सूरज कंडारी की सतर्कता के बाद आया चिकित्सा विभाग हरकत में। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से रुद्रप्रयाग के नगरासू क्षेत्र में झांसी का एक रेडियोलॉजिस्ट बनकर साथ में पोर्टेबल एल्ट्रासाउंड मशीन से गोपनीय तरीके से लोगों की जाँच कर वसूली कर रहा था। गोपनीय सूचना के बाद घोलतीर पुलिस चौकी द्वारा फर्जी डॉक्टर को हिरासत में लेकर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को तत्काल जानकारी दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि नगर में महर्षि अगस्त्य मुनि महाराज की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक देवरा यात्रा के सफल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रशासन द्वारा मुनि महाराज की डोली को महर्षि अगस्त्य मंदिर से अगस्त्यमुनि सैंण स्थित गद्दीस्थल तक विधिवत एवं परंपरागत मार्ग से प्रवेश कराने के लिए समय रहते सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए थे। बताते चलें कि इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक परंपरा की आड़ लेकर जानबूझकर अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। इन तत्वों द्वारा क्रीड़ा भवन के मुख्य द्वार को…

Read More

एनएच-09, छारछुम सेतु व लैंड कस्टम स्टेशन पर तेज़ होंगे कार्य जनपद पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय महत्त्व की सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भूमि अधिग्रहण तथा छारछुम सेतु के निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वित रूप से पूर्ण कराना रहा। बैठक में जिलाधिकारी ने छारछुम मोटर पुल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि यह पुल आगामी 02 से 03 माह के भीतर पूर्ण…

Read More

एमपावर टॉक (MPower Talk) मैसूरु का पहला क्षेत्रीय (वर्नैक्युलर) भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म। एक दशक से अधिक समय से, एम/एस क्रिएटमेंट इवेंट्स किषोर राचैया के नेतृत्व में अनेक सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने इस ब्रांड को बिल्कुल शून्य से खड़ा किया, जो हमारे मैसूरु शहर में अपने आप में अनोखा है। क्रिएटमेंट इवेंट्स, जो मैसूरु में स्पीकर इवेंट्स के लिए लोकप्रिय है, और किषोर ने मैसूरु में बेंचमार्क स्पीकर्स को प्रस्तुत किया। कुछ नामों में – श्री विवेक बिंद्रा, गौर गोपाल दास, श्री सुखबोधानंद, मुरली सुंदरम और कई अन्य ने मैसूरवासियों से संवाद किया…

Read More

उत्तरकाशी में लगातार अंकित हत्याकांड को लेकर लगातार उत्तराखंड के तमाम जिलों में जिस तरह से लगातार सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वही उत्तरकाशी में भी कांग्रेस पार्टी एवं यूकेडी द्वारा सरकार के विरोध में धरना सहित आक्रोश रैली निकाली जा रही है तो वही उत्तरकाशी में आज उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले हनुमान चौक से केदारघाटी तक सरकार के विरुद्ध शव यात्रा निकल गई जिसमें सरकार पर  अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच एवं गुनहगारों को सजा दिलाने बात की गई, साथी केदारघाटी में सरकार के विरुद्ध पुतला जलाया गया

Read More

अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग अब और तेज होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच अब लोक कलाकार भी इस आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। लोक गायक किशन महिपाल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक जनता सड़कों पर उतरकर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की बेटी का मामला है और न्याय के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। वहीं लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने सरकार से निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय राजमार्गों, वन भूमि व राजस्व भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने सभी विभागों के सचिवों सहित गृह सचिव से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि में अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए किस तरह से टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। उसकी 8 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 जनवरी 2026 की तिथि नियत की हैपूर्व…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के उमरावनगर स्थित एसजी गार्डन बैंकेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय (27 से 29 दिसंबर) 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक‑बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दुर्गापुर चौराहे से एसजी गार्डन तक स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मार्च परेड को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना किया।ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि इस बॉक्सिंग महाकुंभ में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 180 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से…

Read More

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक-संस्कृति, प्रकृति और सुरों के अद्भुत संगम के रूप में दर्शकों के दिलों में बस गई। नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित इस भव्य आयोजन ने उत्तराखंड, जौनसार-बावर, जौनपुर और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक ही मंच पर साकार कर दिया। लोक कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मोहब्बत भरी संगीतमय संध्या से हुई, जहां प्रसिद्ध गायक अफ़ज़ल मंगलोरी की मधुर गायकी ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।…

Read More