उत्तराखंड में मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RTI में सामने आए आंकड़ों के आधार पर किसान मंच ने कोष के वितरण पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे “विवेकाधीन नहीं, संपर्काधीन व्यवस्था” बताया है हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में किसान मंच ने दावा किया कि 2023-24 और 2024-25 के दौरान चंपावत और उधम सिंह नगर में ही करीब 6 करोड़ 65 लाख रुपये वितरित किए गए। संगठन का आरोप है कि इस वितरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी दिखाई देती है। कई मामलों में एक ही व्यक्ति या परिवार को बार-बार…
Author: Swadeshnewsuk Editor
देहरादून में आयोजित दून बुक फेस्टिवल में विभिन्न विभागों एवं प्रकाशकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही छात्रों को पुस्तकें भेंट कर उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित किया। आप सभी से आग्रह है कि यदि आप किसी समारोह में जाएं, तो बुके और अन्य उपहारों के स्थान पर पुस्तकें एवं पौधे भेंट करने की परंपरा को अपनाएं, जिससे ज्ञान और पर्यावरण दोनों का संवर्धन हो सके। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा सदैव से ज्ञान, साहित्य और रचनात्मकता की भूमि रही है। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी जैसी समृद्ध क्षेत्रीय भाषाएं, हमारे लोकगीत, लोककथाएं और लोककला यहां के…
नगर निगम, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ‘जुगमंदर हॉल’ का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हमारी सरकार स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत भारत एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में देहरादून को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए वर्तमान में ₹1400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Ram Singh Kaira जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, …
रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर जनपद स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री Ram…
गांधी चौक, चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण कर महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। साथ ही क्षेत्र के विकास को गई गति देते हुए ₹36.82 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर वीर सैनिकों, वीरांगनाओं एवं पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर जनभावनाओं, अपेक्षाओं एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित…
कालाढूंगी तहसील के कोटाबाग इंडेन गैस एजेंसी द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गैस आपूर्ति की जाती है जिसके चलते बैलपड़ाव बाजपुर चौराहे पर गैस एजेंसी द्वारा गैस बाटी जा रही थी परंतु उपभोक्ताओं की लंबी कतार के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं उपभोक्ताओं की आपस में तीखी नोकझोंक भी होती देखी गई,, वहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडरों की संख्या गाड़ी में कम होने से असमंजस का माहौल बना रहा वहीं गैस एजेंसी द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण की गई,,, जहां एक ओर सरकार गैस की कमी नहीं होने की…
रुड़की में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी की धमक का। जहां एक ओर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर महकमे में हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी ओर खनन माफिया इस कार्रवाई को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को गौर से देखिए। ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद एक खनन माफिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शान से अपलोड की…
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।घटना दोपहर की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां…
जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर शाम गुलदार ने एक और ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिवालु निवासी प्रकाश सिंह (45 वर्ष) को गुलदार ने देर शाम हमला कर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में उत्तराखंड सरकार फुल स्पीड पर। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के तहत मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रोड का जायजा लिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार शहर और हरिद्वार बाईपास की प्रगति भी परखी। रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर कार्यों को भी गहराई से देखा। मंगलौर क्षेत्र में सोलानी नदी पर बन रहे प्रीस्ट्रेस आरसीसी सेतु का भी निरीक्षण। कुंभ मेला के तहत भाईचारा ढाबा से शिवालिक नगर चौक तक सड़क चौड़ीकरण देखा। ज्वालापुर से शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रोह…
