पटेलनगर, देहरादून में “जीएसटी बचत उत्सव” के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से भेंट कर GST की घटी दरों के संबंध में संवाद किया। इस संबंध में उनसे स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है। निश्चित रूप से जीएसटी का यह उत्सव आगामी दीपावली के पर्व के दौरान आम लोगों के जीवन और कारोबार में उल्लास भरेगा।

इस दौरान माननीय विधायक Vinod Chamoli जी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला जी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष Siddhartha Umesh Agarwal जी भी उपस्थित रहे।


