चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान बुजुर्गों, नौजवानों एवं माताओं-बहनों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।

इस अवसर पर ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए।


आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आज साकार हो रहा है। भारत आज पेन से लेकर अंतरिक्ष यान निर्माण करने तक की क्षमता रखता है। भारत में बने स्वदेशी उत्पाद न केवल विदेशी ब्रांड्स को टक्कर दे रहे हैं, बल्कि मातृशक्ति, किसानों और उद्यमियों को भी सशक्त बना रहे हैं।


इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे जी, अनिल डब्बू जी, शंकर कोरंगा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी जी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा जी, पूर्व विधायक Puran singh fartyal जी उपस्थित रहे।



