मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य जनपदों में भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


