कल प्रस्तावित आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के उत्तराखंड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है।



