मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की, हरिद्वार में नव निर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया।

ये कार्यालय मात्र भौतिक संरचना नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक दृढ़ता, अनुशासन और सेवा-संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।

भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा एवं संगठन शक्ति के बल पर आज जन-जन के विश्वास का पर्याय बन चुकी है। यही संगठन वह विराट शक्ति है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्र ने सुशासन, विकास और आत्मनिर्भरता की जो गति प्राप्त की है, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लोकसभा सांसद Trivendra Singh Rawat जी, माननीय राज्यसभा सांसद Dr. Kalpana Saini जी, माननीय विधायक Pradeep Batra जी, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज जी भी उपस्थित रहे।

