काशीपुर, उधम सिंह नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय संगठन की अनुशासित कार्यशैली, एकता और समर्पण की भावना का सजीव प्रतीक है जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने परिश्रम, विचार और कर्मनिष्ठा से पार्टी एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देता है।

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे महापुरुषों द्वारा बोया गया यह ‘वैचारिक बीज’ आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक सशक्त वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की शक्ति वंशवाद या परिवारवाद में नहीं, बल्कि कर्म, समर्पण और राष्ट्रसेवा में निहित है।

इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक Trilok Singh Cheema जी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रूहेला जी, मेयर Deepak Bali जी, जिलाध्यक्ष मनोज पाल जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


