मुख्यसेवक सदन में शहरी विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रम में प्रदेश के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ एवं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वृहत पंजीकरण अभियान एवं अंगीकार 2.0 लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 15,600 नए आवासों का लोकार्पण कर हजारों परिवारों को लाभान्वित किया।

इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 के अंतर्गत नगर निगम, नगर पंचायत एवं छावनी परिषद श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 244 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, Savita Harbans Kapoor जी, माननीय मेयर देहरादून Saurabh Thapliyal जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


