श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर देवतुल्य जनता को वर्चुअली संबोधित किया। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक व लोक परंपराओं का प्रतीक है। इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित अनेकों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी संरक्षित किया जा रहा है।

