मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट में ₹2089.74 लाख की लागत से 11.50 किमी लंबे राज्य मार्ग-107 (खटीमा–मेलाघाट मार्ग) के सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुगमता आएगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।


प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र मजबूत कनेक्टिविटी से जुड़कर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े।



