परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा, साहस और परोपकार की प्रेरणा देता है।

आइए, हम सभी इस अवसर पर यह संकल्प लें कि सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे।

इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Savita Harbans Kapoor जी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


