हरिद्वार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म पर संवाद किया।

इस अवसर पर व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आम जनता को घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें, ताकि उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचे।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू GST 2.0 केवल टैक्स सुधार नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है।

इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Adesh Chauhan जी, Pradeep Batra जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


