मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका शीघ्रता के साथ पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए। डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार कार्य तेजी के साथ किया जाए साथ ही सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं। अधिकारियों को अभियान की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

