देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

युवा ऊर्जा और खेल भावना के इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आई 50 से अधिक टीमें इस आयोजन को खेल-कुंभ का रूप दे रही हैं।

आज इस भव्य आयोजन में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ी ही कल भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर माननीय विधायक Khajan Dass जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


