माया देवी मंदिर, हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज एवं परम पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया।

हमारी सनातन परंपरा संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है।


आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य चल रहा है।


इस अवसर पर माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Pradeep Batra जी, पूज्य हरिगिरी जी महाराज, महंत प्रेम गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोद्धानंद गिरी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती जी महाराज, महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी जी महाराज समेत परम पूज्य साधु-संत उपस्थित रहे।



