उत्तराखंड से एक गंभीर रिपोर्ट… केंद्र सरकार ने खनन सुधारों के लिए प्रदेश को कुल 200 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है—अक्टूबर में 100 करोड़ और नवंबर में अतिरिक्त 100 करोड़। यह राशि राजस्व बढ़ोतरी और नीतिगत सुधारों की मान्यता में मिली है। सरकार का दावा है कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक है और सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन जमीनी हकीकत खासकर ढालीपुर में कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां आवंटित खनन पट्टे की लीज सीमा से बाहर बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। हालिया छापेमारी में दो 10 टायर और एक 6 टायर डंपर अवैध गतिविधि में पकड़े गए, जिन पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगा—लेकिन दर्जनों अन्य वाहन टीम को देखकर फरार हो गए। यह साफ इशारा है कि माफिया कितने बेखौफ हो चुके हैं।पछवादून की नदियों और क्षेत्रों में लीज की आड़ में सीमाओं से बाहर खुदाई आम बात हो गई है। ओवर हाइट बॉडी वाले ट्रक-डंपर अवैध खनिज सामग्री ढोते सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रभावी रोकटोक नहीं दिख रही। सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार को 100 रुपये राजस्व मिल रहा है, तो माफिया इससे कई गुना ज्यादा अवैध खनन से अपनी जेबें भर रहे हैं।चिन्हित स्थानों पर ही खनन की वैज्ञानिक अनुमति होती है, ताकि पर्यावरण और भू-संरचना सुरक्षित रहे। मगर ढालीपुर जैसे मामलों में लीज की आड़ में अन्य जगहों पर हो रही खुदाई से नदियों का स्वरूप बदल रहा है, ढलान अस्थिर हो रहे हैं—जिसका खामियाजा आने वाली आपदाओं के रूप में प्रदेश की जनता भुगतेगी।विभाग की छापेमारी होती है, जुर्माने लगते हैं, वाहन पकड़े जाते हैं—लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अवैध गतिविधियां थम क्यों नहीं रही? राजस्व की यह बढ़ोतरी सराहनीय है, लेकिन क्या यह पर्यावरण और नियमों की कीमत पर हो रही है? सरकार और प्रशासन से उम्मीद है कि राजस्व के साथ-साथ सख्ती से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा, ताकि हिमालयी राज्य की नाजुक पारिस्थितिकी सुरक्षित रहे। सच्चाई सामने लाना जरूरी है… क्योंकि आने वाली पीढ़ियां इसका हिसाब मांगेंगी!
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
- विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
- देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
- उत्तराखंड में सूखा और वन्यजीव संकट: बारिश-बर्फबारी की कमी से फसलें चौपट, काश्तकारों की रोजी-रोटी पर खतरा
- रुद्रप्रयाग में फर्जी डॉक्टर आया पुलिस की गिरफ्त में
- यात्रा में अव्यवस्था पर सख्त DM प्रतीक जैन: अराजकता फैलाने वालों पर गुंडा एक्ट, धर्म की आड़ में कानून तोड़ने नहीं देंगे
- राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सीमा क्षेत्र परियोजनाओं को गति देने के निर्देश, छारछुम सेतु शीघ्र पूर्ण होगा : जिलाधिकारी
- एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म
Friday, February 6

