विश्व दिवंगत दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 9 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को विभाग की ओर से 8-8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि दिव्यांगजनों का जज्बा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वह समाज के लिए मिसाल है। ऐसे सम्मान समारोह न केवल उनका उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलिंग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग व्यक्तियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज का अभिन्न अंग होने का एहसास दिलाते हैं। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी दिव्यांगजनों के उत्थान और प्रोत्साहन हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैस के लिए लंबी कतारें: सिलेंडर कम, भीड़ ज्यादा: कोटाबाग में गैस को लेकर हंगामा
- रुड़की में खाकी का खौफ खत्म, सोशल मीडिया पर खुलेआम खनन का ‘शो-ऑफ’, क्या सो रहा है प्रशासन?…
- रुड़की के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
- पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद
- कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
- विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
- देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
Tuesday, March 24

