काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज़ हजारों यात्री पहुंचते हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक और स्थानीय लोग रेंटल बाइक लेकर आगे की यात्रा करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेंटल बाइक संचालकों की बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आ रही है। मामला इतना गंभीर है कि अब आरटीओ हल्द्वानी ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवाओं का धंधा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन इसी के साथ नियम उल्लंघन भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ संचालक यात्रियों को प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटी और बाइक भी किराए पर दे रहे हैं, जो बिल्कुल अवैध है। इतना ही नहीं, बाहर से आने वाले कई यात्रियों के पास लाइसेंस नहीं होता, लेकिन कुछ संचालक इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए उनसे ज्यादा पैसा वसूल कर बिना लाइसेंस के ही बाइक पकड़वा देते हैं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान को भी जोखिम में डालने जैसा है आरटीओ विभाग की सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फिलहाल विभाग की टीम ने आने वाले दिनों में कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। देखना होगा कि रेंटल बाइक संचालकों की यह मनमानी कब तक रुकती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैस के लिए लंबी कतारें: सिलेंडर कम, भीड़ ज्यादा: कोटाबाग में गैस को लेकर हंगामा
- रुड़की में खाकी का खौफ खत्म, सोशल मीडिया पर खुलेआम खनन का ‘शो-ऑफ’, क्या सो रहा है प्रशासन?…
- रुड़की के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
- पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद
- कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
- विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
- देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
Tuesday, March 24

