आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने देहरादून में आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से जाना। प्रभावित जनों से संवाद के दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी शक्ति व संसाधनों के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आपदा से क्षतिग्रस्त घर, स्कूल, होटल, खेत, बागवानी व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहायता दिए जाने हेतु पीड़ितों को आश्वस्त किया, उन्होंने कहा यदि इस कार्य में कोई नियम बाधा बनता है तो उसमे बदलाव भी करेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड के प्रति आदरणीय प्रधानमंत्री जी के इस विशेष स्नेह और संवेदनशीलता के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार !


