नई दिल्ली में PHD Chamber Of Commerce and Industry के 120वें वार्षिक सत्र में सम्मिलित हुआ। PHD चैम्बर ने देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश भर में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। आज स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

उत्तराखण्ड में वर्ष 2023 में हुए ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से प्राप्त हुए ₹3.56 लाख करोड़ से अधिक के निवेश समझौतों में से ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जा चुका है।

