उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली से लगभग चार सौ मीटर की दूर पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर दान पेटी लेकर फरार हो गए। मंदिर के बाहर के हिस्से पर लगें दानपात्र को चोरी करने के लिए सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक, एक महिला पहुंचा था, पहले स्कूटी चालक ने भगवान के आगे हाथ जोड़े और फिर स्कूटी बैठे महिला और युवक ने माचिस जलाकर दानपात्र में झांका। इसके बाद एक दो चक्कर मारने के बाद दोबारा स्कूटी सवार मौके पर पहुंचे, स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने दानपात्र के ऊपर खड़े होकर ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया। ग्रिल का एक हिस्सा टूटने के बाद दानपात्र को स्कूटी से लेकर फरार हो गए। जब सुबह मंदिर की साफ सफाई करने के पुजारी गिरिजा शंकर शर्मा पहुंचे तो उन्होंने देखा की दानपात्र गायब है। जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी, सूचना के बाद एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर पुजारी गिरिजा शंकर शर्मा से जरूरी जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैस के लिए लंबी कतारें: सिलेंडर कम, भीड़ ज्यादा: कोटाबाग में गैस को लेकर हंगामा
- रुड़की में खाकी का खौफ खत्म, सोशल मीडिया पर खुलेआम खनन का ‘शो-ऑफ’, क्या सो रहा है प्रशासन?…
- रुड़की के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
- पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद
- कुंभ मेला 2027 की रफ्तार तेज, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, लिया पूरे कामकाज का जायजा
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- सरकारी लापरवाही की मार: सोन्दी गांव आज भी दो जनपदों के चक्कर काटने को मजबूर
- विकासनगर मारपीट मामला: आरोपी दुकानदार की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
- देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया
Tuesday, March 24

