जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से Air India Express द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ किया। एयर इंडिया सेवाओं की शुरुआत नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह नई हवाई सेवा पर्यटन, व्यापार और निवेश को प्रोत्साहित करेगी।

हमारी सरकार ने बीते वर्षों में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भविष्य में अन्य प्रमुख महानगरों से भी उत्तराखंड को जोड़ने वाली उड़ानों की संख्या में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर माननीय सांसद Mala Rajya Laxmi Shah जी, माननीय विधायक Brij Bhushan Gairola जी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


