आज देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित किरसाली चौक सहित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया और इस पहल से जुड़ने हेतु स्वयं भी खाता खोलकर वित्तीय समावेशन के इस प्रयास का हिस्सा बना।

ग्रामीण बैंक सिर्फ लेन-देन नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। महिला सशक्तिकरण, हरित ऊर्जा और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की सराहनीय भूमिका प्रदेश को नई समृद्धि की दिशा में प्रेरित कर रही है।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को देखकर महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नज़दीक से अनुभव किया।

यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


