मसूरी के शहीद स्थल परिसर में पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिन-रात आंदोलन कर रहे पटरी व्यापारियों की हालत ठंड के चलते बिगड़ती जा रही है। इसी बीच धरना स्थल पर एक महिला पटरी व्यापारी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पटरी व्यापारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद वे बीते कई दिनों से खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं।…
Author: Swadeshnewsuk Editor
उत्तराखंड से एक गंभीर रिपोर्ट… केंद्र सरकार ने खनन सुधारों के लिए प्रदेश को कुल 200 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है—अक्टूबर में 100 करोड़ और नवंबर में अतिरिक्त 100 करोड़। यह राशि राजस्व बढ़ोतरी और नीतिगत सुधारों की मान्यता में मिली है। सरकार का दावा है कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक है और सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन जमीनी हकीकत खासकर ढालीपुर में कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां आवंटित खनन पट्टे की लीज सीमा से बाहर बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। हालिया छापेमारी में दो 10 टायर और एक 6…
उत्तरखण्ड ने एनएचएआई के द्वारा ऋषिकेश के भानियावाला में बनाए जा रहे फोर लेन सड़क की जद में आ रहे करीब 4400 पेड़ों के कटान के मामले पर सुनवाई की। आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पेड़ो का ट्रांसप्लांट नही हुआ है। और न ही नियमो के तरत अंडर पास बनाये जा रहें है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार व एनएचएआई से कहा है कि इस समस्या को हल करने के लिए बैठक कर सुझाव कोर्ट में…
धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही धर्म की आड़ में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को किया सीलदेहरादून के थानों में मस्जिद को किया गया सील अवैध रूप से निर्माण के वजह के कारण मस्जिद किया गया सीलMDDA के द्वारा गई मस्जिद के सील की कार्यवाही निर्मित मस्जिद के नक्शे को नहीं कराया गया था पासमसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मस्जिद के पहले मंजिल को किया सीलधामी सरकार लगातार अवैध निर्माणाधीन भवन और मस्जिद पर कर रही है कार्यवाही
उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली से लगभग चार सौ मीटर की दूर पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर दान पेटी लेकर फरार हो गए। मंदिर के बाहर के हिस्से पर लगें दानपात्र को चोरी करने के लिए सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक, एक महिला पहुंचा था, पहले स्कूटी चालक ने भगवान के आगे हाथ जोड़े और फिर स्कूटी बैठे महिला और युवक ने माचिस जलाकर दानपात्र में झांका। इसके बाद एक दो चक्कर मारने के बाद दोबारा स्कूटी सवार मौके पर पहुंचे, स्कूटी के…
धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित प्राचीन दक्ष प्रजापति दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निर्बाध विकास की कामना की। मंदिर परिसर में साधु-संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महादेव की नगरी हरिद्वार आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है और यही ऊर्जा प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को गति देने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर…
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज़ हजारों यात्री पहुंचते हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक और स्थानीय लोग रेंटल बाइक लेकर आगे की यात्रा करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेंटल बाइक संचालकों की बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आ रही है। मामला इतना गंभीर है कि अब आरटीओ हल्द्वानी ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवाओं का धंधा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन इसी के साथ नियम उल्लंघन भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ संचालक यात्रियों को प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटी और बाइक भी किराए पर दे रहे हैं, जो बिल्कुल…
विश्व दिवंगत दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 9 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को विभाग की ओर से 8-8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि दिव्यांगजनों का जज्बा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में…
नैनीताल के भीमताल में जमरानी बांध निर्माण में स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग उठी है..भीमताल जमरानी क्षेत्र के लोगों ने बाँध निर्माण साइड़ में प्रदर्शन किया है और स्थानीय लोगों को ही रोजगार देने की मांग रखी है..इस दौरान इन ग्रामीणों ने कहा कि उन्हौने अपनी जमीन को दिया है लिहाजा रोजगार में भी उनको प्राथमिक्ता दी जानी होगी..वहीं इन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बांध निर्माण कर रही कम्पनी आंद्रप्रदेश और बिहार से मजूदर ला रही है और उनकी अनदेखी कर रही है…इसके साथ ही इन लोगों ने कहा है कि कई तहर के निर्माण में भी…
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का पहला GeN-Z डाकघर शुरू किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर और गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक विजय कुमार बंगा की उपस्थिति में किया गया।अधीक्षक डाकघर, पौड़ी मंडल ने बताया कि इस आधुनिक डाकघर में डाक विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं के साथ कई नई सुविधाएँ भी उपलब्ध की गई है कहा कि यह GeN-Z डाकघर विशेष रूप से “विद्यार्थियों द्वारा, विद्यार्थियों के लिए” तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को तेज और आधुनिक डाक सेवाएँ मिल सकें।
