उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, जहां जंगल और वन्यजीव प्रकृति का अनमोल खजाना हैं। लेकिन आज हम ला रहे हैं एक ऐसी सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। देहरादून के वानप्रभाग कालसी क्षेत्र की टीमली रेंज—हिरण, हाथी, चीता, सांभर और जंगली सुअर का प्राकृतिक ठिकाना—अब कचरे के ढेरों में तब्दील हो रहा है। सहरनपुर रोड के किनारे बिखरा प्लास्टिक, पॉलीथीन और सबसे चौंकाने वाली बात—एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें! यह खुलासा सोशल स्कैन की ग्राउंड जीरो पड़ताल से सामने आया है। आइए, देखते हैं यह खोजी रिपोर्ट।” “सहरनपुर रोड के किनारे जमा यह कचरा महीनों से बढ़ रहा है।…
Author: Swadeshnewsuk Editor
खटीमा (निजी आवास) में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपरा के अनुरूप भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आप सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के…
जिलाधिकारी कुमार ने स्वाला में कार्यरत JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगातार जुटे JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में, दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क को सुचारु बनाए रखने में जिस समर्पण और जिम्मेदारी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुलिस कल्याण निधि के अंतर्गत वर्तमान में प्रावधानित ₹2.50 करोड़ की धनराशि को बढ़ाकर ₹4.50 करोड़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त…
केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की उत्तराखंड के सतत विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ…
दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को…
अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी — मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शिता हमारी पहचान सीएम धामी ने कहा — प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की, हरिद्वार में नव निर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। ये कार्यालय मात्र भौतिक संरचना नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक दृढ़ता, अनुशासन और सेवा-संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा एवं संगठन शक्ति के बल पर आज जन-जन के विश्वास का पर्याय बन चुकी है। यही संगठन वह विराट शक्ति है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्र ने सुशासन, विकास और आत्मनिर्भरता की जो गति प्राप्त की है, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत…
आज दिनांक 17.10.2025 में रूडकी महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्ति एवं सुझावों पर बी0एस0एम0 इण्टर कॉलेज में सुनवाई की गयी। सुनवाई उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, हरिद्वार, नगर आयुक्त, नगर निगम, रूडकी, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, उत्तराखण्ड (सदस्य/समिति सचिव) पुलिस अधीक्षक (यातायात एवं परिवहन) हरिद्वार, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार तथा सिंचाई खण्ड, हरिद्वार सदस्य है, के द्वारा सम्पन्न की गयी। सुनवाई स्थल पर बडी संख्या में आपत्तिकर्ता उपस्थित थे, जिन्हें सुना गया।
