Author: Swadeshnewsuk Editor

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास के रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की साथ ही आपदा प्रभावितों के बीच बैठकर उनका दर्द साझा किया और उनको हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया, वही उन्होंने ज़मीन पर बैठकर चाय पी, उनकी बातें सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका दौरा जनता से जुड़ाव और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।

Read More

सचिवालय में ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना के मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। इस दौरान लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक कार जीतने वाली नैनीताल जनपद निवासी सोनिया और टिहरी जनपद के जसवाल रावत से फोन पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दी। टैक्स के प्रति जनता को जागरूक करने और अनियमितता पर रोक लगाने के उद्देश्य से आगे भी यह योजना जारी रहेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में नेक्स्ट जेन जी.एस.टी. व्यवस्था ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के राजस्व में निरंतर वृद्धि…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगामी 15 नवंबर को भूकंप तथा भूकंप के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी 13 जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। आज सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने…

Read More

उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, जहां जंगल और वन्यजीव प्रकृति का अनमोल खजाना हैं। लेकिन आज हम ला रहे हैं एक ऐसी सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। देहरादून के वानप्रभाग कालसी क्षेत्र की टीमली रेंज—हिरण, हाथी, चीता, सांभर और जंगली सुअर का प्राकृतिक ठिकाना—अब कचरे के ढेरों में तब्दील हो रहा है। सहरनपुर रोड के किनारे बिखरा प्लास्टिक, पॉलीथीन और सबसे चौंकाने वाली बात—एक्सपायरी डेट वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें! यह खुलासा सोशल स्कैन की ग्राउंड जीरो पड़ताल से सामने आया है। आइए, देखते हैं यह खोजी रिपोर्ट।” “सहरनपुर रोड के किनारे जमा यह कचरा महीनों से बढ़ रहा है।…

Read More

खटीमा (निजी आवास) में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपरा के अनुरूप भैया दूज का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर माताजी व बहनों ने तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। राज्य की सभी बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आप सभी का अटूट स्नेह व प्रेम सदा बना रहे और आप सफलता की नित नई ऊंचाइयों को छुएँ।

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के…

Read More

जिलाधिकारी कुमार ने स्वाला में कार्यरत JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगातार जुटे JCB ऑपरेटरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में, दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क को सुचारु बनाए रखने में जिस समर्पण और जिम्मेदारी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुलिस कल्याण निधि के अंतर्गत वर्तमान में प्रावधानित ₹2.50 करोड़ की धनराशि को बढ़ाकर ₹4.50 करोड़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त…

Read More

केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की उत्तराखंड के सतत विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैलीपैड पर पुष्पगुच्छ…

Read More

दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को…

Read More