सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से “ना” कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित मुख्यमंत्री धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर पूरे देश से इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध…
Author: Swadeshnewsuk Editor
सीएम धामी बोले — “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख—एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई स्थानों…
उत्तराखंड के भाजपा राजनीति गुरु के नाम से जाने जाने बाले उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नैनीताल लोकसभा के पूर्व सांसद महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, अपने कुमाऊं दौरे के चलते आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र से जसपुर नगर सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो उत्तराखंड शीतल जोशी की निवास पर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भव्य स्वागत किया तो वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाये पहनाकर अंग वस्त्र ओढ़ाकर भी स्वागत किया गया कार्यक्रम में मैं भगत सिंह कोचारी ने मीडिया से…
प्रदेश मे पिछले तीन सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देश जारी किए है। स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा की मुख्यमंत्री का तीन सालो मे बने निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य जरूर है लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते है की तीन साल ही क्यों विगत 15 सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों भी जाँच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके की कितने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समेत प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। चार घंटे चली इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करते हुए समस्त पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी…
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कालाढूंगी एवं कोटाबाग ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और लीकेज जैसी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई , शिविर में सड़क, पानी की तमाम समस्याएं लोगों ने विधायक के सामने रखी तो विधायक बिफ़र गए उन्होंने कहा कि जनता परेशान है । बजट होने के बावजूद भी अधिकारी कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं,,…
एक बार फिर अवैध अतिक्रमणकारियों के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं… विकासनगर तहसील के सेंट्रल होप टाउन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए जा रहे गैरकानूनी कब्जों की शिकायत मिलते ही प्रशासनिक टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सात अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने नदी श्रेणी की जमीन हो या राज्य सरकार की संपत्ति, हर जगह बने अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जैसे ही बुलडोजर की गड़गड़ाहट शुरू हुई, कब्जा माफियाओं के होश उड़ गए। देखते ही देखते सारी अवैध संरचनाएं ध्वस्त हो गईं और बहुमूल्य सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया…
रामनगर, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिकों और उनके परिजनों से मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी भवन का निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आवास का पुनर्निर्माण किए जाने, विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं तथा युद्ध दिव्यांग सेवा मुक्त सैनिकों को देय आवासीय…
श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर देवतुल्य जनता को वर्चुअली संबोधित किया। प्रत्येक वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला आस्था एवं समृद्ध सांस्कृतिक व लोक परंपराओं का प्रतीक है। इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित अनेकों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक…
