बिहार के विधानसभा क्षेत्र वारसलीगंज में भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बिहार की जनता जंगलराज को नहीं भूली है, जिसके दौर में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती कुछ लोगों के लिए व्यापार बन गए था। बिहार की जनता ऐसे अराजक तत्वों को दोबारा मौका नहीं देगी और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए को पुनः विजयी बनाएगी। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya जी भी उपस्थित रहे।
Author: Swadeshnewsuk Editor
बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में रोडशो कर देवतुल्य जनता से भाजपा प्रत्याशी Mangal Pandey जी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने रोडशो में पहुंच अपार स्नेह और अशीर्वाद दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में और माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी के शासनकाल में बिहार की जनता ने विकास की लहर को महसूस किया है और अब यह तय कर लिया है कि विकास, सुशासन और विश्वास के नाम पर ही मुहर लगाई जाएगी। मुझे विश्वास है कि सिवान की जनता विकासवादी सोच को सम्मान देगी…
काशीपुर, उधम सिंह नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय संगठन की अनुशासित कार्यशैली, एकता और समर्पण की भावना का सजीव प्रतीक है जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने परिश्रम, विचार और कर्मनिष्ठा से पार्टी एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देता है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे महापुरुषों द्वारा बोया गया यह ‘वैचारिक बीज’ आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक सशक्त वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की शक्ति वंशवाद…
टनकपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में ₹36.30 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी। कार्यक्रम में किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता का सहृदय आभार। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास महिलाओं को ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए उन्हें विभिन्न…
पशुपतिनाथ मंदिर, खटीमा में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व झनकइयाँ स्थित वन शक्ति मंदिर में भी दर्शन किए। उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यहाँ के प्रत्येक मंदिर और धाम में लोक आस्था के दर्शन होते हैं। इन पवित्र स्थलों के संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्प और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, ममता एचआईएमसी एवं द हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह मोबाइल यूनिट पहाड़ी अंचलों के लोगों को उनके घर-आंगन तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट में ₹2089.74 लाख की लागत से 11.50 किमी लंबे राज्य मार्ग-107 (खटीमा–मेलाघाट मार्ग) के सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुगमता आएगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र मजबूत कनेक्टिविटी से जुड़कर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े।
देहरादून पुलिस ने अपने जांबाजों का हौसला बढ़ाया। एसएसपी ने विकासनगर, सहसपुर, प्रेमनगर सहित 77 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 77 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कोतवाली विकासनगर, थाना सहसपुर और प्रेमनगर के जांबाजों सहित विभिन्न थानों और इकाइयों के पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सम्मानित पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक प्रवीण सैनी, विकसित पंवार, विवेक राठी…
एएसडी,फिक्स्ड चार्जेस व अन्य चार्जेस के जरिए जनता को बनाया जा रहा कंगाल ! लाइन लॉस की नाकामी जनता पर पड़ रही भारी | कहीं धर्म/ मजहब के नाम पर दिए गए वोटों की कीमत तो नहीं चुका रही जनता ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगातार बिजली के दामों में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी रोक पाने में नाकाम सरकार बिजली महंगी कर जनता की जान लेने पर उतारू है यानी जनता को को लूटने का काम कर रही है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं…
‘‘‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में सरस आजीविका मेला सफलतापूर्वक संपन्न‘‘ “दस दिवसीय सरस मेले में 183 स्वयं सहायता समूहों द्वारा 03 करोड़ 57 लाख की बिक्री” “रोजगार मेले में 32 अभ्यर्थियों का चयन तथा 150 अभ्यर्थी अंतिम चरण हेतु शॉर्टलिस्ट” “क्रेता विक्रेता सम्मलेन में 14 उद्यमियों ने 70 लाख 60 हजार के लिए आदेश” “गुल्लक-गढ़वाल संस्करण कार्यक्रम में निवेशकों द्वारा 36 लाख 50 हजार का निवेश वचनबद्ध” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णानन्द…
