Close Menu
Swadesh News UKSwadesh News UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • देश
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धर्म
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी
  • भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग
  • बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
  • “गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट: मुख्य सचिव ने जारी किए बड़े निर्देश”
  • पीएम दौरे से पहले गणेश गोदियाल का हमला, गिनाए 10 मुद्दे, बोले– पीएम दें जवाब….
  • शिक्षा क्षेत्र में बड़ा विजन: मुख्यमंत्री ने मॉडल कॉलेज और साइंस सिटी परियोजनाओं को दी रफ्तार
  • मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: ‘श्रमिक सेवा’ ऐप लॉन्च, 8005 श्रमिकों को ₹17 करोड़ DBT से ट्रांसफर, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष फोकस
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ADB के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार
  • CM राहत कोष पर गंभीर आरोप, वितरण में पारदर्शिता पर उठे सवाल
  • “दून बुक फेस्टिवल में मुख्यमंत्री का संदेश: उपहार में दें पुस्तक और पौधे, ज्ञान व प्रकृति दोनों को बढ़ावा”
Thursday, May 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Swadesh News UKSwadesh News UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • देश
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धर्म
  • क्राइम
Swadesh News UKSwadesh News UK
Home » सीएम धामी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का वितरण
Uncategorized

सीएम धामी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का वितरण

Swadeshnewsuk EditorBy Swadeshnewsuk EditorAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। हाल के वर्षों के उदाहरण देखें तो जहां, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कांस्य पदक हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन ने उत्तराखण्ड को “देवभूमि” के साथ ही “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने का कार्य किया।

उन्होंने कहा अब राज्य में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो गया है। उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन करने में भी सक्षम बना है। हाल ही में देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस आइस रिंक में इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जो न केवल हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत में शीतकालीन खेलों के एक नए युग का सूत्रपात करने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित कर रही है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है।

इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए, मख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा कुल 250 से अधिक खिलाड़यों एवं उनके प्रशिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है।

इसी प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों तथा “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

समारोह को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद श्री हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री आशीष चौहान एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

#cmdhami #pmmodi #swadeshnews #उत्तराखंड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Swadeshnewsuk Editor

Related Posts

देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी

April 24, 2026
Read More

भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग

April 20, 2026
Read More

बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

April 17, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म

January 14, 202610

नगर निगम भूमि घोटाले के गुनहगार मास्टरमाइंड को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा सरकार: जनसंघर्ष मोर्चा 

September 2, 20258

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20258

सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित कांवड़ मेला संपादन हेतु दुरुस्त करें तैयारीः मुख्य सचिव।

June 23, 20258
Don't Miss
उत्तराखण्ड

देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी

April 24, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम…

Read More

भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग

April 20, 2026

बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

April 17, 2026

“गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट: मुख्य सचिव ने जारी किए बड़े निर्देश”

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Weather

Swadesh News UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: Email Us: swadeshnewsuk@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

देहरादून परेड ग्राउंड में नारी शक्ति का सैलाब, धामी के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश रैली गूंज उठी

April 24, 2026

भीमताल में हिंदू लड़की के साथ शोषण करने के आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग

April 20, 2026

बनभूलपुरा कांड: मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

April 17, 2026
Most Popular

एमपावर टॉक, एक क्षेत्रीय भाषा आधारित टॉक शो प्लेटफॉर्म

January 14, 202610

नगर निगम भूमि घोटाले के गुनहगार मास्टरमाइंड को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा सरकार: जनसंघर्ष मोर्चा 

September 2, 20258

प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप 2025 का हुआ भव्य समापन।

July 2, 20258
© 2026 Swadesh News UK. All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.