ऋषिकेश में आयोजित सरस आजीविका मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण करने के साथ ही 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए ₹1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास किया। आजीविका मेले आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आइए हम सभी स्वदेशी उत्पादों को खरीद कर “स्वदेशी अपनाओ” के अभियान को मजबूती प्रदान करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh…
Author: Swadeshnewsuk Editor
शासकीय आवास पर खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ ही हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। अधिकारियों को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। निजी क्षेत्र एवं कॉरपोरेट जगत की भागीदारी…
देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। युवा ऊर्जा और खेल भावना के इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आई 50 से अधिक टीमें इस आयोजन को खेल-कुंभ का रूप दे रही हैं। आज इस भव्य आयोजन में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ी ही कल भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस…
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने वाले National Disaster Response Force, India, SDRF Uttarakhand Police, Uttarakhand Police एवं ITBP के कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना अथक परिश्रम किया है। जब भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करता हूं तो राहत कर्मियों के जज्बे को देखकर यह विश्वास हो जाता है कि हम प्रत्येक चुनौती का सामना करने…
सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से वार्ता कर उनका फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, जिससे छात्रों की शासन स्तर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। समस्याओं…
शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के रख रखाव व यात्रा के रात्रि पड़ाओं पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफ़िक के दबाव को कम करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, खाद्य सामग्री में मिलावट खोरी रोकने के लिये जांच अभियान सघनता से संचालित किए जाने के साथ ही प्रदेश में पूर्ण होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का पूर्ण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करने के साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वन्य जीव संघर्ष के दौरान जनहानि होने पर सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अनुरोध हैं कि जंगल सफारी या किसी अन्य धार्मिक पर्यटन स्थल के भ्रमण के दौरान वहां की शुचिता का अवश्य ध्यान रखें। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं हर माह शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं और यह देखते हैं कि जिन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। यदि किसी शिकायत का निवारण नहीं हो पाया है तो उसके कारणों की पहचान की जाती है और जल्द से जल्द उन कारणों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।मुख्यमंत्री ने यह भी…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन…
परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा, साहस और परोपकार की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी इस अवसर पर यह संकल्प लें कि सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे। इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक…
