मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं हर माह शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं और यह देखते हैं कि जिन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। यदि किसी शिकायत का निवारण नहीं हो पाया है तो उसके कारणों की पहचान की जाती है और जल्द से जल्द उन कारणों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।मुख्यमंत्री ने यह भी…
Author: Swadeshnewsuk Editor
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन…
परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा, साहस और परोपकार की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी इस अवसर पर यह संकल्प लें कि सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे। इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक…
मुजफ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) में रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद स्थल के लिए भूमिदान करने वाले स्व. महावीर शर्मा जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान बनाए जाने, संग्रहालय को भव्यता प्रदान किए जाने, कैंटीन का निर्माण करवाए जाने, एवं उत्तराखण्ड की बसों को ठहरने के लिए स्टॉपेज बनाए जाने की घोषणा भी की। 2 अक्टूबर 1994 की घटना उत्तराखण्ड आंदोलन…
शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन। सीएम बोले आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही संभव हो पाया उत्तराखंड का निर्माण। राज्य सरकार शहीदों और आंदोलनकारियों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है। समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी धामी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य सचिव ने सचिवालय में परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश…
मुख्यसेवक सदन में शहरी विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रम में प्रदेश के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ एवं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वृहत पंजीकरण अभियान एवं अंगीकार 2.0 लॉन्च किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 15,600 नए आवासों का लोकार्पण कर हजारों परिवारों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 के अंतर्गत नगर निगम, नगर पंचायत एवं छावनी परिषद श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 244…
राजभवन में बुधवार को ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 267 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में नेत्र रोग, हृदय रोग, जनरल सर्जरी, मानसिक रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा तथा ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में ईसीजी, एक्स-रे सहित विभिन्न परीक्षण किए गए तथा चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर 10 लोगों ने रक्तदान भी किया। राज्यपाल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य जनपदों में भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की…
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान: कार्यक्रम के दौरान समाज में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सीएम धामी ने सम्मानित किया। सीएम धामी ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, और देखभाल केंद्रों के सशक्तिकरण की बात कही। सीएम धामी ने लिए सुझाव: बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सामाजिक संगठनों की भागीदारी कई स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
