सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आज सचिव जलागम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) श्री दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यभर के जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा आठ नई कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत ₹2,468.55 लाख है। इनमें से ₹1,861.16 लाख की धनराशि SARRA द्वारा आवंटित की जाएगी। श्री दिलीप जावलकर ने सभी जनपदों को “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” की अवधारणा पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सचिव…
Author: Swadeshnewsuk Editor
नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav BJP जी से भेंट कर गौलापार क्षेत्र, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया। माननीय केंद्रीय मंत्री जी से गंगा एवं उसकी सहायक नदियों पर स्वीकृत 7 जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 MV) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया प्रदेश सरकार गंगा एवं अन्य नदियों की निर्मलता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली संस्तुतियों का पालन करते हुए प्रदेश के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
शासकीय आवास पर वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आदिकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से समूची मानवता को प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों से परिचित कराया। महाकाव्य रामायण हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
टिहरी प्रशासन की पहल पर ऋषिकेश में आयोजित ‘सरस आजीविका मेला’ में मुख्यमंत्री धामी ने ₹2.20 करोड़ की आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जिला प्रशासन टिहरी की ‘ Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class’ पहल को मुख्यमंत्री जी के सराहा ‘ Rising Tehri’ के तहत अब टिहरी के गांवों में होगी निशुल्क जेईई-नीट की तैयारी टिहरी में ग्रामीण आजीविका को नई उड़ान—मुख्यमंत्री धामी ने सराहा ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ सीएम धामी बोले – सरस मेला ग्रामीण संस्कृति, कौशल और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच ‘ आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार कर…
ऋषिकेश में आयोजित सरस आजीविका मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण करने के साथ ही 10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए ₹1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास किया। आजीविका मेले आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आइए हम सभी स्वदेशी उत्पादों को खरीद कर “स्वदेशी अपनाओ” के अभियान को मजबूती प्रदान करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh…
शासकीय आवास पर खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ ही हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। अधिकारियों को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। निजी क्षेत्र एवं कॉरपोरेट जगत की भागीदारी…
देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। युवा ऊर्जा और खेल भावना के इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आई 50 से अधिक टीमें इस आयोजन को खेल-कुंभ का रूप दे रही हैं। आज इस भव्य आयोजन में प्रतिभाग कर रहे युवा खिलाड़ी ही कल भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस…
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने वाले National Disaster Response Force, India, SDRF Uttarakhand Police, Uttarakhand Police एवं ITBP के कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना अथक परिश्रम किया है। जब भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करता हूं तो राहत कर्मियों के जज्बे को देखकर यह विश्वास हो जाता है कि हम प्रत्येक चुनौती का सामना करने…
सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से वार्ता कर उनका फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, जिससे छात्रों की शासन स्तर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। समस्याओं…
