हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इस मौके पर सीएम धामी ने राज्य में डेमोग्राफी चेंज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन से कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर को छह नई सिटी बसों की सौगात दी है। इन बसों के शुरू होने से…
Author: Swadeshnewsuk Editor
नैनीताल में ‘आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प’ विषयक विचार गोष्ठी में सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जिन वस्तुओं के आयात पर हम निर्भर थे, आज हम उन्ही वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. हमारी सरकार आत्मनिर्भर उत्तराखंड की संकल्पना को साकार करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान…
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘सहकारिता मेला’ में सम्मिलित होकर विभिन्न विभागों, समूहों व संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषि यंत्रों के लिए चेक वितरित किए। निश्चित तौर पर यह मेला महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध करवा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर…
कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। 1- उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं शेष 10% मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशों में राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है, ऐसे में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10% कोटा को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पदोन्नति कोटे में शामिल करते हुए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की…
उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में हुई मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को ₹50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। कार्मिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमारी सरकार लगातार महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय ले रही है। प्रदेश के सरकारी, अर्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार और विभिन्न बैंकों के मध्य MoU किया गया है। राज्य सरकार की इसी पहल के अंतर्गत, दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में कार्मिक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई…
दून विश्वविद्यालय, देहरादून में इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में होने वाला गहन चिंतन और मंथन निश्चित रूप से ऐसी नीति एवं संवेदनशील अनुशंसाओं को जन्म देगा जो सामाजिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने और वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी विकास, वित्तीय समावेशन तथा…
नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman जी से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्हें जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उनसे अर्बन ड्रेनेज सिस्टम के सुधार एवं अपग्रेडेशन के लिए विभिन्न जनपदों हेतु तैयार लगभग ₹8,589 करोड़ की DPR की स्वीकृति एवं सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना (₹850 करोड़) और जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण परियोजना (₹800 करोड़) सहित बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध किया। साथ ही राज्य के लिए चार प्रमुख परियोजनाओं, ₹2000 करोड़ की जल एवं स्वच्छता नगरीय अवसंरचना विकास…
नई दिल्ली में PHD Chamber Of Commerce and Industry के 120वें वार्षिक सत्र में सम्मिलित हुआ। PHD चैम्बर ने देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश भर में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। आज स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड में वर्ष 2023 में हुए ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय परिसर में राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों एवं राजकीय महिला गृहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए इन बच्चों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के कारगर प्रयास किए जाए। मुख्य सचिव ने बच्चों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित आकर्षक पेंटिग्स एवं विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिला गृहों की संवासिनियों की प्रतिभा को निखारने के लिये व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उत्पादों की गुणवत्ता संवर्द्धन की व्यवस्था किए जाने हेतु…
