प्रेमनगर, देहरादून स्थित बाज़ार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफार्म के विषय में उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उनसे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। व्यापारियों से आवाहन किया कि वे आमजन को भी घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू किया गया नया GST स्लैब निश्चित रूप से आम जन को राहत पहुंचाने वाला है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर सम्पूर्ण देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं की सहभागिता…
Author: Swadeshnewsuk Editor
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिंदुओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि बजट सत्र 2024-25 के दौरान वित्त मंत्री के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिन्दुओं को सम्बन्धित विभाग, शीघ्र समय-सीमा निर्धारित करते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों एवं महत्त्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कार्ययोजना के सभी स्तरों की समय सीमा निर्धारित करते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि…
राजभवन, देहरादून परिसर में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ नवनिर्मित भगीरथ उद्यान का लोकार्पण किया। इससे पूर्व राजभवन परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावितों से भेंट कर उन्हें 5-5 लाख के सहायता राशि चेक प्रदान किए और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए साथ ही विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट…
जनपद रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की इस दौरान अधिकारियों को 30 सितम्बर तक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने एवं नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है, इसके दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु प्रशासन को…
काठगोदाम, हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा कर शीघ्र पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने एवं प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। हमारी सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाओं और समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को क्षतिग्रस्त एवं बंद मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोलने एवं लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।
देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इसके उपरांत टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आपदा की इस घड़ी में प्रदेशवासियों की सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र…
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून से माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (सेवानिवृत्त) के साथ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने धार, मध्य प्रदेश से किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मातृशक्ति राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के माध्यम से मातृशक्ति स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की…
