मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य जनपदों में भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की…
Author: Swadeshnewsuk Editor
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान: कार्यक्रम के दौरान समाज में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सीएम धामी ने सम्मानित किया। सीएम धामी ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, और देखभाल केंद्रों के सशक्तिकरण की बात कही। सीएम धामी ने लिए सुझाव: बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सामाजिक संगठनों की भागीदारी कई स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शासकीय आवास पर छात्रसंघ चुनाव में देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में जीत दर्ज करने वाले Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के विजयी प्रत्याशियों ने भेंट की। सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। प्रदेश सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका शीघ्रता के साथ पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए। डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार कार्य तेजी के साथ किया जाए साथ ही सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं। अधिकारियों को…
शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज पुनः समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता…
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बने सीएम धामी युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति सीएम धामी ने स्वयं धरना स्थल जाकर समाप्त कराया धरना विपक्ष की छद्म राजनीति पर सीएम धामी का करारा प्रहार युवा हित में निर्णय लेने में एक बार सबसे आगे दिखे सीएम धामी उत्तराखण्ड में यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर युवाओं की मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की संस्तुति दी और छात्रों के साथ संवाद किया। इस कदम ने उनकी जनप्रियता, संवेदनशील नेतृत्व और युवा हितैषी छवि को स्पष्ट रूप से सबके समक्ष प्रस्तुत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को…
माया देवी मंदिर, हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज एवं परम पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया। हमारी सनातन परंपरा संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Pradeep Batra…
आज देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित किरसाली चौक सहित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया और इस पहल से जुड़ने हेतु स्वयं भी खाता खोलकर वित्तीय समावेशन के इस प्रयास का हिस्सा बना। ग्रामीण बैंक सिर्फ लेन-देन नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। महिला सशक्तिकरण, हरित ऊर्जा और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की सराहनीय भूमिका प्रदेश को नई समृद्धि की दिशा में प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को देखकर महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता…
हरिद्वार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म पर संवाद किया। इस अवसर पर व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आम जनता को घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें, ताकि उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लागू GST 2.0 केवल टैक्स सुधार नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक Madan…
