Author: Swadeshnewsuk Editor

जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 पर पंजीकृत शिकायतों के निस्तारण हेतु की जा रही विभागवार कार्यवाही की समीक्षा की गई। सीडीओ ने विद्युत विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, पेयजल आदि विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं शिकायतकर्ता को की गई कारवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की…

Read More

पटेलनगर, देहरादून में “जीएसटी बचत उत्सव” के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से भेंट कर GST की घटी दरों के संबंध में संवाद किया। इस संबंध में उनसे स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है। निश्चित रूप से जीएसटी का यह उत्सव आगामी दीपावली के पर्व के दौरान आम लोगों के…

Read More

कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम, देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया। स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल देहरादून को साफ-सुथरा रखने के साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। नगर निगम द्वारा बेड़े में शामिल की गई उन्नत मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई अधिक प्रभावी और तेजी से होगी। साथ ही धूल व प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। देहरादून सहित समस्त उत्तराखण्ड को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मेयर देहरादून Saurabh Thapliyal जी सहित अन्य…

Read More

सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए संपूर्ण प्रदेश में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन शिविरों में दिव्यांगजनों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही प्रमाण-पत्र, कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण भी मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सभी योजनाओं का लाभ पूरी सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। इस वर्ग की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय सेवाओं में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान प्रावधानों के…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभागों और स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा की ऐतिहासिकता, विशिष्टता और मौलिकता से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने इसकी डॉक्यूमेंट्री भी तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा…

Read More

आज शहीद राइफलमैन नरेश उनियाल जी के आवास से मिट्टी का संग्रहण कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारम्भ किया। इस दौरान शहीद नरेश उनियाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। हमारे लिए यह गर्व का अवसर है जब हम उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सबसे बड़ा बलिदान दिया। शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि जीवन का वास्तविक…

Read More

सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार, देहरादून का भ्रमण कर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आवाहन किया। इस अवसर पर नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म के संबंध में उनके साथ संवाद भी किया। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी और माननीय विधायक…

Read More

देहरादून में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 75 मेधावी छात्रों के साथ ही उत्कृष्ट और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 53 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने के लिए हम संकल्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ‘हमारी विरासत’ पुस्तक के माध्यम से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भारत की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं तथा देश और प्रदेश की महान विभूतियों से परिचित कराने का…

Read More

देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवनवृत्त एवं एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण किया। श्रद्धेय दीनदयाल जी की त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी, आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी Dushyant Kumar Gautam जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

शासकीय आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनका जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की प्रेरणा देता है व उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।

Read More