Author: Swadeshnewsuk Editor

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया ग्राउंड ज़ीरो से निरीक्षण — बोले, 2026 तक निर्बाध होगा मार्ग यातायात मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश स्वाला में मलबा हटाने के लिए मशीनरी व मानव संसाधन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुँचकर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी, मलबे की स्थिति,…

Read More

चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान बुजुर्गों, नौजवानों एवं माताओं-बहनों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं। इस अवसर पर ₹115.23 करोड़ की लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आज साकार हो रहा है। भारत आज पेन से लेकर अंतरिक्ष यान निर्माण करने तक की क्षमता रखता है। भारत में बने स्वदेशी…

Read More

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत…

Read More

देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से सचिवालय प्रशासन विभाग में चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी तथा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षा विभाग में चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। आज इतने बड़े पैमाने पर मिली ये नियुक्तियाँ उन लोगों को करारा जवाब है जो हमेशा सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठा रहे थे। हमने न केवल भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार किया है, बल्कि एक ऐसी पारदर्शी व्यवस्था खड़ी की है जिसमें मेहनत और…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) में एक बार फिर संशोधन को मंजूरी दी गई है। इस संशोधन से अब नेपाल, भूटान और तिब्बत मूल के नागरिकों के साथ उत्तराखंड के नागरिकों के विवाह पंजीकरण में आ रही बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी, गौरतलब है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू की थी। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, और live-in संबंधों से जुड़े नियम एक समान किए गए थे। लेकिन विदेशी मूल के नागरिकों से विवाह के मामलों…

Read More

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इस मौके पर सीएम धामी ने राज्य में डेमोग्राफी चेंज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन से कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर को छह नई सिटी बसों की सौगात दी है। इन बसों के शुरू होने से…

Read More

नैनीताल में ‘आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प’ विषयक विचार गोष्ठी में सोशल मीडिया प्रभारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जिन वस्तुओं के आयात पर हम निर्भर थे, आज हम उन्ही वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. हमारी सरकार आत्मनिर्भर उत्तराखंड की संकल्पना को साकार करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘सहकारिता मेला’ में सम्मिलित होकर विभिन्न विभागों, समूहों व संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषि यंत्रों के लिए चेक वितरित किए। निश्चित तौर पर यह मेला महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध करवा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर…

Read More

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।  1- उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं शेष 10% मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशों में राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है, ऐसे में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10% कोटा को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पदोन्नति कोटे में शामिल करते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की…

Read More